‘मीनाक्षी के हत्यारों को बचा रही है दिल्ली पुलिस’
(India)
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर मीनाक्षी हत्याकांड को लेकर सवाल खड़े किए हैं.आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने मीनाक्षी से हत्यारों को बचाने की कोशिश की है आनंद पर्वत इलाके की पुलिस ने एफआईआर में गड़बड़ी की है. पार्टी ने ये भी आशंका जाहिर की है कि मामले में पुलिस ने इसके बदले रिश्वत भी ली होगी। इसके अलावा आप ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि मामले में पकड़े गए आरोपी को पुलिस रिमांड में भी नहीं लिया और सीधे अदालत में पेश किया गया. इसके लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को भी आड़े हाथों लिया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।