दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली में अपनी हार का बदला लेना चाहती है और यही वजह है कि वह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को कमजोर करने पर आमदा है। सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए काम करने की कोशिश कर रही है, तो केंद्र सरकार उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर फैसले ले रही है जबकि केंद्र की ओर से उसे रोकने की कोशिश की जा रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।