केजरीवाल ने बोला जंग और मोदी पर हमला
(India)
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार उपराज्यपाल नजीब जंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को तल्ख चिट्ठी लिखी है. अरविंद केजरीवाल ने यह खत दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर हुए विवाद पर लिखा है. चिट्ठी में सबसे पहले एलजी पर हमला बोला गया है और कहा गया है कि एलजी साहब का कहना है कि वह खुद ही दिल्ली सरकार हैं, यह कैसे हो सकता है, एक व्यक्ति खुद को सरकार कैसे कह सकता है, फिर तो दिल्ली में तानाशाही हो जाएगी. इससे ज्यादा हास्यास्पद बात नहीं हो सकती. दिल्ली सरकार का मतलब होता है, चुनी हुई सरकार, कोई व्यक्ति विशेष नहीं. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए केजरीवाल ने लिखा है कि एलजी साहब ने पीएम के इशारे पर ही दिल्ली महिला आयोग को निष्क्रिय कर दिया है.अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि हमारे लिए महिला आयोग का मुद्दा अहम की लड़ाई नहीं, बल्कि बेहद अहम और संवेदनशील मुद्दा है, इसलिए एलजी साहब, पीएम जीते और हम सब हार गए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।