कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा डॉ कलाम एक महान वैज्ञानिक, प्रतिभाशाली नागरिक और एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने अपने महान कार्यों से देश के हर पीढ़ी के नागरिकों को प्रेरित किया। उनका योगदान अतुलनीय था और वह हर एक पीढ़ी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। कलाम सिर्फ देश के ही नहीं दुनिया के भी प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। अपने जीवन के अंतिम समय में भी वह आईआईएम के छात्रों को जीवन में आगे बढने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। राहुल गांधी ने भी डॉ. कलाम के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने ज्ञान और असाधारण की बदौलत देश के हर नागरिक के दिलों पर राज किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।