बिहार में अगस्त में पीएम मोदी की चार बड़ी रैलियां
(India)
बीजेपी ने बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले ही राज्य के चारों क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी रैलियों की तैयारी कर ली है। मुजफ्फरपुर की पहली रैली की सफलता के बाद ...9 अगस्त को गया, 19 अगस्त को सहरसा और 30 अगस्त को भागलपुर में नरेंद्र मोदी परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। रैलियों का जगह भी इस अनुसार तय किया गया है कि पूरा बिहार कवर हो जाए। तिरहुत, सारण और मिथिला के जिलों की रैली मुजफ्फरपुर में हो चुकी है। गया में रैली होने से मगध और पटना का इलाका कवर हो जाएगा। सहरसा की रैली से कोसी, पूर्णिया (सीमांचल का इलाका) और भागलपुर की रैली से दक्षिण बिहार का हिस्सा कवर हो जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।