याकूब को फांसी पर शशि थरूर की कड़ी प्रतिक्रिया
(India)
याकूब की फांसी पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार, न्यायपालिका ने त्वरित कदम उठा कर मिसाल पेश की है। उम्मीद है कि सारे मामलों में जाति, धर्म से ऊपर उठ कर इसी तरह से फैसले होंगे। इस बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने याकूब की फांसी को लेकर एक ट्वीट किया है जिस पर विवाद हो सकता है। उन्होंने कहा है- सरकार प्रायोजित हत्याएं हमें नीचा दिखा रही हैं, जिसने हमें हत्यारों के स्तर पर ला दिया है

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।