एक तरफ तो पूरा देश मिसाइलमैन अब्दुल कलाम के अंतिम विदाई पर रो रहा था वहीं असम के मुख्य मंत्री तरूण गोगोई का बड़ा ही अजीबो गरीब चेहरा सामने आया है। असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई हातिखुली हॉस्पिटल में प्लांटेशन के प्रोग्राम में हिस्सा लेने गए। इस दौरान वहां पर मनाए जा रहे जश्ना में वे लड़कियों के साथ डांस करने लगे। वह काफी हंस हंस नृत्यर कर रहे थे। इतना ही नहीं इसके बाद न्यू मिसा क्लब में उन्होंने गोल्फ कोर्स का उद्घाटन करने गए। वहां पर मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने खिलाड़ियों के साथ एक नही कई शॉट भी खेले। हालांकि जब असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के इस कृत्य की आलोचना होनी शुरू हुई तो वह इसे अपनी गलती बताने लगे। उनका कहना था कि डांस करके उन्होंने गलती कर दी है। जब देश शोक में डूबा हैं तो उन्हेंन ऐसा नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसके साथ ही उन्हों ने यह भी कहा कि उन्हेंर नहीं लगता कि यह गोल्फं या कोई और खेल मनोरंजन के दायरे में आता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।