कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट के छात्रों से मिलने जाएंगे. ये छात्र पिछले 50 दिनों से एफटीआईआई में अनुपयुक्त लोगों की नियुक्ति को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इंस्टिट्यूट में कुछ समय छात्रों के साथ गुजारेंगे और वहां एक फिल्म की स्क्रीनिंग में भी शामिल होंगे.इस महीने की शुरुआत में एफटीआईआई के छात्र समूह ने खत लिखकर अलग-अलग राजनीतिक दलों से श्अयोग्यश् लोगों की नियुक्ति के मामले में दखल देने की अपील की थी. साथ ही ये अनुरोध भी किया था कि भविष्य में अन्य लोगों की नियुक्ति के लिए पारदर्शी प्रक्रिया स्थापित करने में भी सहयोग दें.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।