शत्रुघ्न सिन्हा ने नहीं मांगा पत्नी के लिए टिकट-नीतीश
(India)
बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात को खारिज किया कि उनके बीच हाल में हुई मुलाकातें शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा को जेडीयू का टिकट दिलाने के मकसद से की गईं। नीतीश ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के गौरव हैं और ऊंचे दर्जे के अभिनेता रहे हैं। व्यक्तिगत वजहों से हमारी मुलाकातें हुईं, जिनमें किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं की गई।नीतीश ने कहा कि सिन्हा यहां पर बिहारी बाबू के नाम से मशहूर हैं और हम उनके विचारों को बिहार के विकास में शामिल करते हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार जनता परिवार के घोषित सीएम उम्मीदवार हैं। इस साल अक्टूबर में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।