लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा कांग्रेस के 25 सांसदों को पांच दिन के लिए सदन से निलंबित करने के खिलाफ कांग्रेस आज सदन के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान सोनिया ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। सदन को चलाना सरकार का काम है। उन्होंने सांसदों के निलंबन को गलत बताया है। सोनिया ने कहा कि रेडियो पर मन की बात कहने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को विपक्ष की बातें सुननी ही पड़ेंगी। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है। विदेश मंत्री के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि वह सीधे तौर पर ललितगेट कांड से जुड़ी हैं, लिहाजा उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा। पार्टी सरकार पर दवाब बनाए रखेगी फिर चाहे सरकार सभी कांग्रेस के सांसदों को सदन से बाहर फेंक दे। उन्होने कहा कि दागी मंत्रियों से इस्तीफा हम नहीं बल्कि देश मांग रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।