केजरीवाल और नजीब के बीच फिर ‘जंग’
(India)
उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ एक बार फिर टकराव बढ़ाते हुए आप सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें सभी विभागों और मंत्रालयों से उपराज्यपाल को फाइलें नहीं भेजने को कहा गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि पुलिस, भूमि और लोक व्यवस्था को छोड़कर सरकार से जुड़ी सभी फाइलें उपराज्यपाल को नहीं भेजी जाएंगी। कुछ दिन पहले ही जंग ने खुद को ‘दिल्ली की सरकार’ कहा था जिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताई थी। दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा सभी विभागों को जारी सर्कुलर के अनुसार दिल्ली में सरकार का मतलब दिल्ली में चुनी हुई सरकार बताया है। ये पहली बार नहीं है जब दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को लेकर कोई फैसला किया है.. इससे पहले भी कई बार ऐसे कड़े फैसले लिए जा चुके, जिसपर विवाद भी खड़ा हुआ था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।