‘सुषमा स्वराज राष्ट्र के लिए पूंजी’
(India)
संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को ईश्वर का तोहफा हैं और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राष्ट्र के लिए पूंजी हैं। यह कहते हुए उन्होंने कांग्रेस की सुषमा के इस्तीफे की मांग खारिज कर दी। नायडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद की कार्यवाही इसलिए रोकी है क्योंकि मोदी सरकार की सफलता से वह वास्तव में बेचैन हो गई है और वह देश की प्रगति रोकना चाहती है।उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और शिवराज चैहान की ललित मोदी और व्यापम घोटाले के मुद्दे पर इस्तीफे की मांग खारिज करते हुए कहा कि दोनों ने काम के मामले में बेजोड़ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सुषमा पर कोई आरोप नहीं है फिर भी कांगे्रस वाले उनका इस्तीफा चाहते हैं। नायडू ने मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही भारत और बांग्लादेश में भूमि सीमा समझौता हुआ और नगा शांति समझौता हुआ। मोदी की वजह से ही आस्ट्रेलिया और कनाडा भारत के परमाणु रिएक्टरों के लिए यूरेनियम देने को इच्छुक हुए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।