प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जदयू विधायकों का नुक्कड़ नाटक
(India)
जदयू विधायकों ने विधानमंडल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमला बोला। पिछले लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जिस अंदाज में कालेधन वापस लाने पर बोलते थे उसी अंदाज में प्रधानमंत्री बने जदयू विधायक मंजित सिंह भी बोल रहे थे, भाइयों और बहनों में मुझे वोट दीजिए हम 30 दिन के अंदर कालेधन वापस ले आएंगे। चुनाव में जदयू विधायकों ने वोटिंग भी की। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का किरदार निभा रह जदयू विधायक रत्नेश सदा ने कहा यह चुनावी जुमला है। उसके बाद आनन-फानन में जनता रुपी जदयू विधायकों ने प्रधानमंत्री पर हमला बोल दिया। कालाधन वापस कालाधन वापस लाओ का नारा लगाने लगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।