भाजपा पटना मंडल के महासचिव अविनाश कुमार की हत्या की निंदा करते हुए बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने संयुक्त रूप से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है. पार्टी कार्यालय में भूपेंद्र यादव ने कहा कि अपराधियों को 48 घंटे में नहीं पकड़ा गया, तो भाजपा पूरे राज्य में आंदोलन करेगी. मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस शासन में प्रशासन नाकाम और अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने घटना से स्पष्ट है कि अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले काफी बढ़े हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।