कांग्रेस ने राज्यसभा में अपने सभी सांसदो को व्हिप जारी कर सदन में पूरी संख्या में मौजूद रहने को कहा है। यह कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत सदन में कम संख्या के चलते सरकार कोई बिल पास न करा लें। वहीं बीजेपी ने भी व्हिप जारी कर सांसदों से कहा कि वह शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहें। दूसरी ओर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा कांग्रेस के 25 सांसदो को सदन की कार्यवाही से 5 दिनों के लिए निलंबित किये जाने के विरोध में कांग्रेस लगातार पिछले तीन दिन से विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस आज भी संसद भवन परिसर में स्थित गांधी मूर्ति पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के धरने में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के सांसद इसमें शामिल होंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।