स्मृति ईरानी ने दिया सोनिया के हमले का जवाब
(India)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विदेश मंत्री पर हमला बोला तो कुछ ही देर बाद मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाबी हमला बोल दिया. सोनिया ने कहा था कि श्सुषमा स्वराज थिएट्रिक्स में माहिर हैं. सोनिया को जवाब देते हुए ईरानी ने कहा, सुषमा स्वराज को ड्रामेबाज कहना जनमत का अपमान है. कांग्रेस के पास सुषमा स्वराज पर आरोप साबित करने के लिए कोई प्रमाण नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहस से भाग रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने सुषमा पर हमला बोलते हुए कहा था, श्सुषमा जी ने जो भी किया, चुपके से किया. सुषमा जी को बताना चाहिए कि ललित मोदी ने खुद को जेल से निकलवाने के लिए उनके परिवार को कितना पैसा दिया. चोरी जब होती है तो चुपके से होती है और सुषमा जी ने यही किया.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।