प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया में रविवार को होने वाली रैली से पहले ही एक विवाद खड़ा हो गया है. गया में मोदी के पोस्टर फाड़े गए हैं. बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की मिलीभगत से पोस्टर फाड़े गए. पीएम मोदी अपने दूसरे परिवर्तन रैली के लिए रविवार को एक बार फिर बिहार जा रहे हैं. इस बार मोदी गया के गांधी मैदान में हुंकार भरेंगे.गया एनडीए के नए सहयोगी जीतनराम मांझी का गढ़ है. यह इलाका महादलितों के गढ़ के तौर पर भी जाना जाता है. पीएम मोदी दिन के 1 बजे रैली को संबोधित करेंगे, जहां करीब 10 जिलों के लोग मोदी को सुनने आ रहे हैं. रैली की तैयारी जोरों पर है. बीजेपी एक बार फिर भारी भीड़ जुटने की उम्मीद कर रही है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।