प्रधानमंत्री मोदी की आज गया में चुनावी रैली
(India)
परिवर्तन रैली के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया आगमन में कुछ ही घंटे शेष हैं। स्वागत के लिए उत्सुक शहर भगवा रंग के बैनर-पोस्टर से पट गया है। सुरक्षा के चाक-चैबंद इंतजाम किए गए हैं।नरेंद्र मोदी दोपहर में करीब एक बजे गया एयरपोर्ट पर अपने विशेष विमान से लैंड करेंगे। इसके बाद सीधे रैली स्थल पहुंचेंगे। नक्सली बंद और अन्य खतरों को देखते हुए प्रधानमंत्री के सुरक्षाकर्मियों की ओर से इस बार उनकी यात्रा के संबंध में अधिकतर जानकारियां गुप्त रखी गई हैं। प्रधानमंत्री के काफिले के लिए गांधी मैदान के पश्चिम में दो प्रवेश द्वार आरक्षित किए गए हैं। इस इलाके को प्रतिबंधित जोन घोषित किया गया है। वीआईपी, मीडिया व महिलाओं के लिए गांधी मैदान के उत्तर दिशा स्थित डॉ.पांडेय राजेश्वरी प्रसाद के नर्सिंग होम की ओर से प्रवेश द्वार बनाया गया है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि गांधी मैदान में प्रवेश व निकास के लिए 10 गेट उत्तर और दक्षिण दिशा में बनाए गए हैं। वाहनों के परिचालन पर पीएम कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और आसपास के इलाके में प्रतिबंध रहेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।