इस बीच, नए राज्यपाल की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए हैं। इस मुद्दे पर परंपरा का हवाला देते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने भी कहा कि राज्य सरकार को बिना बताए नए राज्यपाल की नियुक्ति कर केंद्र ने सही काम नहीं किया है। पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि अब तक की परंपरा के अनुसार नए राज्यपाल की नियुक्ति पर गृह मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री से चर्चा करते हैं। लेकिन इस बार मुझसे कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के लोगों से मिलने आए नीतीश ने कहा कि मुझे भी इस नियुक्ति के बारे में मीडिया से ही जानकारी मिली है। उधर, राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर कोविंद ने कहा कि बिहार जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के पास बिहार और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पास हिमाचल प्रदेश की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।