‘जंगलराज’ पर केंद्रित रहा मोदी का भाषण
(India)
बिहार के गया में बीजेपी की परिवर्तन रैली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा, ‘पता ही नहीं चल रहा कि कौन भुजंग प्रसाद है और कौन चंदन कुमार।’ पीएम का इशारा नीतीश कुमार के एक बयान की ओर था। उनके पूरे भाषण में कई बार जंगलराज शब्द का जिक्र आया। अपने ऊपर हुए हमले से बौखलाए लालू यादव ने पलटवार करते हुए कहा है, ‘पीएम का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने पीएम का स्तर गिराया है।श् वहीं, नीतीश कुमार ने ट्विटर पर पीएम पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेंद्र मोदी को राजधर्म निभाने के लिए कहा था। नीतीश ने यह भी कहा कि अमित शाह भी जेल गए थे, वहां से वे क्या सीखकर आए थे। ट्विटर पर एक यूजर ने नीतीश से जानना चाहा था कि वह लालू जैसे साथियों के साथ बिहार में विकास का दौर कैसे लाएंगे? इसके जवाब में नीतीश ने कहा था, ‘चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग।’ बाद में उन्होंने इस बयान पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि भुजंग से उनका मतलब बीजेपी की ओर था। नरेंद्र मोदी को आम चुनाव से पहले बीजेपी का पीएम पद का कैंडिडेट बताए जाने के बाद नीतीश की पार्टी जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।