बिहार में अब तक चुनाव की लड़ाई बिपास यानी बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे पर लड़ी जाती थी, लेकिन इस बार विकास की बजाय डीएनए चुनावी मुद्दा बन रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नीतीश कुमार और लालू प्रसाद डीएनए संबंधी बयान पर आज से शब्द वापसी अभियानश् चला रहे हैं, वहीं नीतीश ने कहा कि वो पीएम को 50 लाख डीएनए सैंपल भी भेजेंगे.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि बार-बार अपील करने के बाद भी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहारियों को आहत करने वाला अपना बयान वापस नहीं ले रहे हैं, तो मंगलवार से वह श्शब्द वापसीश् अभियान शुरू करने जा रहे हैं. इस अभियान से 50 लाख लोग जुड़ेंगे और हस्ताक्षर अभियान चलाकर नरेंद्र मोदी से अपने शब्द वापस लेने की मांग करेंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।