आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और स्वराज अभियान के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने करीब सात घंटों से हिरासत में लिया हुआ है। योगेंद्र यादव रात को जंतर-मंतर पर किसानों के अधिकारों के लिए हल सत्याग्रह आंदोलन कर रहे थे। किसानों को जब पुलिस ने प्रदर्शन खत्म कर जाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस दौरान जब योगेंद्र यादव ने मामले में दखल दिया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले गई। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसवाले जंतर मंतर पर पहुंच गए और करीब लोगों को हिरासत में लेकर बस से ले जाया गया। इसके बाद स्वराज अभियान से जुड़े वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें थाने के अंदर योगेंद्र यादव से नहीं मिलने दिया। उन्होंने पुलिसवालों से पूछा कि आखिर किस कसूर के लिए योगेंद्र यादव और दूसरे लोगों को पकड़ा गया है। प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों को पीटा और उन्हें हिरासत में ले लिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।