ललित मोदी विवाद को लेकर सुषमा के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हंगामा जारी है. मानसून सत्र में संसद का कामकाज ठप है, वहीं कांग्रेस ने ललित मोदी मामले में अब पीएम नरेंद्र मोदी को भी घसीटा है. कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया है कि ललित मोदी से अपने रिश्तों की वजह से ही प्रधानमंत्री ने मामले में चुप्पी साध रखी है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि ललित मोदी ने 2010 और 2013 के बीच अपने ईमेल में इस बात का दावा किया है कि वह नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीब रहे हैं. मोदी जी ललित मोदी के बारे में हर बात जानते हैं. यही कारण है कि वह चुप हैं
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।