‘संसद के माध्यम से देश का विकास रोकना चाहते हैं कुछ लोग’
(India)
संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद सत्र के समापन की ओर बढ़ने के साथ एक संदेश सामने आया है कि कुछ लोग संसद का दुरूपयोग करके देश का विकास रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इसका मुख्य लक्ष्य आर्थिक वद्धि को रोकना है। मोदी का हवाला देते हुए रूडी ने कहा, उन्होंने सभी लोगों, विशेष तौर पर मुलायम सिंह यादवजी, और उन सभी दलों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने महसूस किया कि यह देश के विकास को रोकने की साजिश है। रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इनकी प्रशंसा की और पार्टी एवं सदस्यों से ऐसा करने को कहा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।