सीट बंटवारे से एनसीपी नाराज
(India)

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गयी है. सपा, एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस सहित गैर कांग्रेसी और गैर एनडीए क्षेत्रीय पार्टियों ने इस साल के आखिर में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनावों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने ओर एक साझा राजनीतिक रणनीति बनाने के लिये बुधवार को अहम बैठक की. क्षेत्रीय की ये बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बैठक से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को अलग रखा गया जिससे कुछ हद तक वैकल्पिक राजनीतिक व्यवस्था पर काम की कोशिश का संकेत मिलता है. हालांकि बैठक में शामिल क्षेत्रीय पार्टियो में से ज्यादातर का लोकसभा में या उनके अपने राज्य में विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा और उन्हें भाजपा के हाथों पराजय मिली थी. वहीं, बिहार विस चुनाव के लिए केवल तीन सीटें दिए जाने के बाद एनसीपी ने जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन का साथ छोड़ने का एलान करते हुये कहा है कि राज्य में सभी सीटों पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।