राजनाथ ने सोनपुर में परिवर्तन रथ को झंडी दिखाई
(India)
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सारण के सोनपुर में परिवर्तन रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पहले राजनाथ सिंह ने विश्व प्रसिद्द.हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उनके साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय भी थे। परिवर्तन रथ को रवाना करने के बाद उसी रथ पर सवार होकर राजनाथ सिंह बाकी नेताओ के साथ नयागांव निकल गए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।