लालू बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार के पर्याय-गिरिराज
(India)
बिहटा से भाजपा की परिवर्तन रैली निकाली गयी जो भोजपुर जिले के सन्देश विधान सभा के चांदी गाँव दोपहर में पहुंची केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह परिवर्तन रथ लेकर पहुंचे इस अवसर पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद और नितीश कुमार बिहार की अस्मिता नहीं हो सकते। बिहार की पहचान महात्मा बुद्ध, भगवान् महावीर, जय प्रकाश नारायण, राजेंद्र प्रसाद है लालू बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार के पर्याय है जबकि नितीश सत्ता लोलुपता के पर्याय हो चुके है बिहार की जनता ने नितीश को लालू के विरुद्ध वोट दिया था पर जनता से धोका करते हुए वे लालू के साथ हो गए है उन्हें जनता से माफी मंगनी चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा उनके इस गठबंधन का पुरजोर विरोध करती है और यह परिवर्तन रैली इसी विरोध का परिचायक है

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।