सरकार ने दी सुषमा को क्लीन चिट
(India)
मोदी सरकार ने ललित मोदी मामले में एक बार फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को क्लीन चिट दी है. बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी के आक्रामक तेवर का वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सुषमा किसी सूरत में इस्तीफा नहीं देंगी. जेटली ने राहुल के आरोपोें को तर्कहीन बताते हुए कहा कि वह एक्सपर्ट विदाउट नॉलेज हैं. मल्लकिार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में जेटली ने कहा कि कांग्रेस के तर्कों में दम नहीं है. जेटली बोले, ललित मोदी का मामला 2009-2010 का मामला है. उनके खिलाफ फेमा के तहत केस दर्ज किया गया और इसमें गिरफ्तारी का अधिकार नहीं है. जेटली ने कहा कि असल में कांग्रेस के लिए यह खोदा पहाड़ और निकली चुहिया जैसा हाल है

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।