महागंठबंधन पर फिर दिखी रघुवंश की नाराजगी
(India)
राजद के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन राजद के राष्टीय उपाध्यक्ष डा रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद-जदयू के बीच बराबर सीटों के बंटवारें पर आपत्ति जतायी. सौ-सौ सीट का बंटवारा हो गया और हम तुम बराबर हो गये? उन्होंने कहा कि 10 टकिया से नंबरी को भंजाया जा रहा है. राजद को उन्होंने नंबरी बताया. उन्होंने कहा कि महागंठबंधन की घोषणा हो गयी पर कहीं पर संयुक्त अभियान नहीं दिखता है. बस बिहार में बहार हो, नीतीशे कुमार हो का बैनर लगा है. महागंठबंधन में पढ़ाई-दवाई और किसान के मुद्दे पर साझा नीति तैयार की जानी चाहिए. स्वाभिमान रैली में महज डीएनए का सवाल नहीं है. बहुत सारे मुद्दे पर बात होनी चाहिए.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।