बिहार विधानसभा चुनाव में आज बीजेपी के खिलाफ एक नई सियासी दोस्ती का रंग दिख सकता है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिहार में नीतीश कुमार का साथ दे सकते हैं. दिल्ली में बुधवार को दोनों नेता मंच साझा करते दिख सकते हैं. दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आज 3 बजे आम आदमी पार्टी ने श्बिहार सम्मान समारोहश् आयोजित किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस समारोह में शिरकत करेंगे और प्रवासी बिहारियों को संबोधित करेंगे. खबर है कि इसके बाद केजरीवाल भी महागठबंधन के प्रचार के लिए बिहार जा सकते हैं. इस कार्यक्रम में पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले 12 विधायक भी मौजूद रहेंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।