राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार पैकेज का मजाक उड़ाते हुए कहा, श्प्रधानमंत्री वह मदारी हैं जो भगवान को भी मूर्ख बना सकते हैं।श् वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन में लालू यादव ने कहा, ‘मोदी की केवल एक खूबी है- लोगों को मूर्ख बनाना। वह हर किसी को मूर्ख बना सकते हैं। वहां भगवान को भी मूर्ख बना सकते हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह सबूत दें कि 15 महीने के कार्यकाल में उन्होंने अपना एक भी वादा पूरा किया हो। लालू यादव ने कहा कि मोदी ने बिहार को 15 महीने भुलाये रखा लेकिन जैसे ही राज्य विधानसभा चुनाव का वक्त करीब आया, उन्होंने राजनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए स्पेशल बिहार पैकेज का ऐलान कर दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।