दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू का प्रचार करेंगे। बिहार में जदयू-राजद गठबंधन से इतर दिल्ली में अरविद केजरीवाल और नीतीश कुमार ने सरकारी मंच से चुनावी गठजोड़ के संकेत दिए। इसी प्रकार सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से चुनावी सहयोग के इस प्रयोग का अगला चरण 27 अगस्त को पटना में नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह यहां बिहार सरकार के गुड गवर्नेंस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इसी विषय पर बोलेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।