30 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाली महागठबंधन की स्वाभिमान रैली में कांग्रेस आलाकमान के भी शामिल होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों को बिहार महागठबंधन की ओर से न्योता दिया जाएगा। जेडीयू के सूत्रों के मुताबिक संभव है कि सोनिया गांधी या राहुल गांधी में से कोई एक नेता स्वाभिमान रैली में शामिल हों। रैली की तैयारी को लेकर इन दिनों बिहार में महागठबंधन का अभियान चल रहा है। नीतीश कुमार भी सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में भ्रमण करके लोगों से रैली में आने की अपील कर रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।