यूपी सरकार ने राहुल गांधी को दी क्लीन चिट
(India)
केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी में राजीव गांधी चेरिटेबल ट्रस्ट पर 65 एकड़ जमीन हड़पने के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को गांधी परिवार को बड़ी राहत देते हुए कहा कि जमीन की खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। ईरानी ने ट्रस्ट पर उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम की जमीन को हड़पने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्रीकाल में यूपीएसआईडीसी की जमीन सम्राट साइकिल कारखाने ने खरीदी थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।