मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अहमदाबाद में मंगलवार को पाटीदार पटेल समुदाय की हुई महाक्रांति रैली के लिए 22 वर्षीय नेता हार्दिक पटेल को बधाई दी और कहा कि पाटीदार ओबीसी कोटे में आरक्षण की जो मांग कर रहे हैं, वह जायज है. देश के दूसरे राज्यों में उनके समकक्ष समुदायों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में यह मांग जोर पकड़ रही है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं नीतिश ने कहा पटोलों की आरक्षण की मांग आगे बढ़ाने के लिए एक नये युवा नेता हार्दिक पटेल उभरे है। उन्हें बहुत बड़ा जनसमर्थन मिला है। नीतीश ने कहा कि वे समझता हैं कि गुजरात सरकार को पाटीदारों को ओबीसी में आरक्षण देने के लिए सोचना होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।