आज पटना में नीतीश के साथ केजरीवाल
(India)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच साझा करेंगे. इसे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश की संभावना को बढ़ाने के तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नीतीश और केजरीवाल लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम 2011 के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पटना में आयोजित एक सेमिनार में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल मुख्य अतिथि होंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।