औरतों को ‘सेल्फ डिफेंस’ की ट्रेनिंग की जरूरत-मेनका
(India)
देश में रेप, छेड़छाड़ और महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाओं पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को नहीं रोका जा सकता। जब तक देश में मर्द और औरत हैं, यह होता रहेगा। लेकिन औरतों को ‘सेल्फ डिफेंस’ की ट्रेनिंग के साथ ताकतवर बनाकर इसे रोकने के प्रयास किए जा सकते हैं। मेनका गांधी गुरुवार को मीडिया से बात कर रही थीं। उनसे जब विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शौर्य दल बन गए हैं। आने वाले समय में लड़के उनसे डरने लगेंगे तो ऐसी घटनाएं अपने आप कम हो जाएंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।