दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग बिहारियों के डीएनए पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन्हीं लोगों ने दिल्ली चुनाव से पहले मेरे गोत्र को उपद्रवी बताया था। दिल्ली की तरह बिहार की जनता इन्हें सबक सीखा देगी। गुरुवार को अधिवेशन भवन में आरटीपीएस पर आयोजित सेमिनार के मुख्य अतिथि केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पेशल पैकेज की घोषणा ऐसे की, जैसे बिहार को खरीद रहे हों। कालाधन लाने का वादा कर सत्ता में आए लोग देश को योगा सीखाने लगे। योग खराब नहीं है पर बेहतर होता वोट भी योग के नाम पर मांगते। स्वच्छता मिशन के प्रचार पर सौ करोड़ रुपए फूंक दिए, लेकिन देश की एक गली भी साफ नहीं हुई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।