महागठबंधन की स्वाभिमान रैली कल
(India)


गांधी मैदान में 30 अगस्त को प्रस्तावित ‘स्वाभिमान रैली’ को लेकर तीनों दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ तैयारियों का जायजा लिया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के लिए भी यह करो या मरो की स्थिति है। यही कारण है कि भीड़ जुटाने के लिए लालू दिन-रात एक किए हुए हैं। पटना में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। भीड़ के ठहरने के लिए गांधी मैदान के साथ महागठबंधन के विधायक एवं अन्य नेताओं की ओर से भी अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है। लालू-नीतीश खुद नजर रख रहे हैं। पटना के आस-पास के जिलों में लगभग सारी छोटी गाडियां बुक कर ली गई हैं। वैसे तो पूरे प्रदेश में प्रचार किया जा रहा है, लेकिन लालू का मानना है कि पटना के आस-पास के जिलों से ज्यादा लोग पहुंचेंगे। गंगा पार के तटवर्ती शहरों से नाव की व्यवस्था भी की जा रही है। लालू खुद प्रतिदिन दौरा कर लोगों को रैली में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह नुक्कड़ सभाओं और रोड-शो के जरिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। लोक कलाकारों की भी मदद ले रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।