पटना में आज होने जा रही महागठबंधन की रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी एक साथ मंच पर होंगे.बिहार में जल्द होने वाले चुनावों को देखते हुए पटना के गांधी मैदान में होने वाली ये रैली महागठबंधन के लिए एक शक्ति परीक्षण मानी जा रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में अब तक कई चुनावी सभा कर चुके हैं जिसमें उनके निशाने पर नीतीश और लालू खास तौर से रहे हैं.ऐसे में, माना जा रहा है कि महागठबंधन की रैली में हर नेता के निशाने पर मुख्य रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी रहेगी.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।