हिंदुओं की एकजुटता का समय-आदित्यनाथ
(India)
गोरखपुर से भाजपा सांसद और गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लव जिहाद इस्लाम का दोहरा अस्त्र है। इसे रोकने के लिए हिन्दुओं को अमीरी गरीबी और ऊंच-नीच का भेद भूलना होगा। बघरा में ब्रह्मचारी यशवीर महाराज के योग साधना यशश्वीराश्रम में आयोजित संकटमोचन मनोकामना महायज्ञ में पूर्णाहुति के अवसर पर आए योगी आदित्यनाथ ने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि आईएसआईएस ऐसा आतंकी संगठन है जो लोगों को पकड़कर उनका गला रेत रहा है हलाल कर रहा है, लेकिन किसी मौलवी की ऐसी हिम्मत नहीं कि उसके खिलाफ फतवा जारी कर सके। सांसद ने कहा कि लव जिहाद रोकने के लिए अपनी बेटियों को समझाओ। लव जिहाद के नाम पर आबादी बढ़ाई जा रही है। जिस लड़की को बहकाया जाता है, उसे इस्लाम कबूल कराया जाता है। यदि गैर मुस्लिम लड़का किसी मुस्लिम लड़की से प्रेम करता है उसे भी शादी से पूर्व इस्लाम कबूल कराया जाता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।