असम में कांग्रेस के चार विधायक निलंबित
(India)
असम कांग्रेस अध्यक्ष अंजन दत्त ने चार विधायकों को निलंबित कर दिया और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पांच अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया. निलंबित कांग्रेस विधायकों में जयंत मल्ला बरूआ, पीयूष हजारिका, पल्लब लोचन दास और प्रदान बरूआ शामिल हैं. जिन पांच विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें अबू ताहिर बेपारी, कृपानाथ मल्लाह, राजन बोरठाकुर, बिनन्द कुमार सैकिया और बोलिन चेतिया शामिल हैं. उन्हें 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।