पिछले हफ्ते एक रैली से देशभर में चर्चा में आने के बाद पटेल समुदाय ने आरक्षण के लिए आज से अगले चरण का आंदोलन शुरू करने का फैसला किया हैं। इसके साथ ही समुदाय ने समाज के विभिन्न हिस्सों से समर्थन मिलने का दावा किया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हार्दिक पटेल ने दिल्ली से अहमदाबाद लौटने के बाद यह घोषणा की। इस आंदोलन के कारण पिछले हफ्ते गुजरात में हिंसा हुई थी. हार्दिक ने कहा कि इस बार तालुका और गांव स्तर पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे. उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों में भी रैलियां की जाएंगी. हार्दिक ने दावा किया कि आंदोलन का दूसरा चरण पूरे देश का ध्यान आकृष्ट करेगा. हार्दिक ने कहा कि हम अपने आगामी कार्यक्रमों और राज्य में होने वाली रैलियों के बारे में मंगलवार को आधिकारिक घोषणा करेंगे. इस बार पूरे देश की निगाहें हमारे कार्यक्रम पर होंगी. हम महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।