राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की आज होनेवाली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। दिल्ली में आज से 4 सितंबर तक होने वाली इस बैठक में प्रमुख केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी इस तरह की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत तीनों दिन मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा के साथ देश के प्रमुख मुद्दों व केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। संघ से जुड़े संगठनों की सरकार के बारे में राय व उसके लिए भावी एजेंडा की रूपरेखा पर भी विचार होगा। सूत्रों के अनुसार, मोदी सरकार के कामकाज व भावी एजेंडा को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण है। संघ इसमें शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, व्यापार, मजदूर, किसान व आम आदमी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने संगठनों से मिली प्रतिक्रया को प्रधानमंत्री व विभिन्न मंत्रियों के सामने रखेगा। वह इन तमाम मुद्दों पर सरकार के सामने अपना भावी एजेंडा भी रख सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।