समन्वय समिति की बैठक में उठा राम मंदिर का मुद्दा
(India)
दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समन्वय समिति की मीटिंग में विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया। जानकारी के मुताबिक, मीटिंग में विहिप ने कहा कि राम मंदिर मसले पर लोगों के बीच गलत मैसेज जा रहा है, इसलिए सरकार को इस पर पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ना चाहिए, जिससे लोगों में कोई गलतफहमी न रहे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के तमाम बड़े नेता इसमें शिरकत कर रहे हैं. संगठन के बड़े पदाधिकारियों की बैठक में सभी अहम मुद्दों पर विचार मंथन किया जा रहा है. बैठक में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों की भागीदारी भी होगी. बैठक में जम्मू-कश्मीर सरकार और धारा 370 को लेकर भी चर्चा हुई.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।