कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज से अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण करने के अलावा जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शिरकत भी करेंगी। सोनिया के प्रतिनिधि ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष जिला पंचायत भवन में राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि सोनिया शाम को ही भुएमउच्च् गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगी। शर्मा ने बताया कि गुरूवार को सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने से पहले आम जनता से मुलाकात करेंगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।