वैशाली जिला के पातेपुर और महनार विधानसभा में शुशील कुमार मोदी की परिवर्तन सभा के दौरान वर्त्तमान विधायको के विरोध में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। जिसमें स्थानीय विधायको की क्षेत्र में अलोकप्रियता और विकास नहीं करने की बात कह कर भाजपा कार्यकर्ता इस चुनाव में इनका टिकट काटने की मांग कर रहे थे। सोमवार को वैशाली में मोदी की पहली सभा पातेपुर में हुई। ..जहां भाजपा के स्थानीय विधायक महेंद्र बैठा का लोगो ने जम कर विरोध किया। जैसे ही महेंद्र बैठा ने बोलना शुरू किया वैसे ही पातेपुर से टिकट के दावेदार राजेंद्र राम के समर्थक महेंद्र बैठा मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। बाद में जब सुशील मोदी ने गुस्सा हो कर उनलोगो के बारे में जानकारी लेने का निर्देश देते हुए कहा की पता कीजिये ये किन लोगो के समर्थक है। उनका टिकट काट लिया जायेगा। मामला शांत के बाद सुमो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी परिवार को निशाने पर लिया। जिसमें कहा कि इंदिरा गांधी से लेकर राहुल और प्रियंका गांधी तक का महात्मा गांधी से कोई सम्बन्ध नहीं है। ये लोग जान बुझ कर गांधी सरनेम प्रयोग करते है, ताकि लोग इन्हें महात्मा गांधी के परिवार का समझे लगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।