बिहार में सीटों को लेकर एनडीए विवाद निपटने के करीब पहुंच गया है। सहयोगी दलों के साथ प्रदेश भाजपा की बातचीत अंतिम दौर में है। सीट शेयरिंग का प्रारंभिक खाका खींचने में भाजपा सहयोगी दलों के प्रस्ताव को पूरी गंभीरता से ले रही है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के आवास पर हुई बैठक में मिले टास्क और लोजपा-रालोसपा से मिली चेतावनी के बाद प्रदेश इकाई सीट बंटवारे के मुद्दे पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी 160 से 170 सीटों पर हाथ आजमाना चाहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में उसने 102 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पहले तो उसकी 185 सीटों पर मैदान में उतरने की योजना थी। लेकिन हम के एनडीए में शामिल होने के बाद उसने अपनी दावेदारी संशोधित की है। प्रारंभिक खाका के अनुसार भाजपा 160 से 170 सीटों पर लड़ेगी, जबकि लोजपा को 40-45 रालोसपा को 20-25 हम को 15-20 सीटें मिल सकती है
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।