सोनिया का कार्यकाल एक साल फिर बढ़ा
(India)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। सोनिया का इसी साल के अंत में कार्यकाल खत्म हो रहा था। वर्किंग कमेटी की बैठक में हालांकि अभी राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान देने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि सोनिया ने ये साफ कर दिया है कि राहुल को सीडब्ल्यूसी से जुड़े अहम फैसले लेने का अधिकार है। इस दौरान कांग्रेस ने पार्टी में पचास फीसदी पद एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए आरक्षित रखने का भी फैसला लिया। इस दौरान तीन अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।भूमि अध्यादेश पर सरकार के कदम पीछे खींचने से उत्साहित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अशोभनीय हद तक ढुलमुल साबित हुए हैं और उनके अधिकांश चुनावी वादे हवाबाजी से अधिक और कुछ नहीं हैं।भूमि कानून पर सरकार के कदम पीछे खींचने का राहुल गांधी के सक्रिय मार्गदर्शन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देते हुए पार्टी अध्यक्ष ने श्रम सुधार, महिला एवं बाल विकास, आरटीआई और मनरेगा जैसे विषयों पर भी ऐसे ही अभियान चलाने की बात कही। सोनिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपनी कथनी को करनी में बदलने में बुरी तरह से विफल रही है

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।