भाजपा ने कांग्रेस सोनिया गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए हमले का जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को ध्वस्त संगठन बताया. सोनिया ने वर्किंग कमेटी की बैठक में मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी सरकार वादे पूरे करने में विफल रही है. स्मृति ने कहा, सोनिया गांधी ने अपने ध्वस्त संगठन को उठाने के लिए, नेतृत्व की खामियों को छुपाने के लिए मोदी का सहारा लिया. यह अपने आप में हास्यास्पद है कि जिनके हाथ की सफाई से देश के खजाने की तिजोरी खाली हुई वो हमारी सरकार पर हमला बोल रहे हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।